India vs Pakistan army comparison: पाकिस्तान में होने लगी है जंग की तैयारी, लेकिन उससे पहले जान लेना चाहिए भारत की ताकत
नेशनल डेस्क.पुलवामा आतंकी हमले के बाद अचानक भारत-पाकिस्तान में जंग का माहौल बनाया जा रहा है। भारत के लोग सरकार पर दबाव बना रहे हैं कि वो पाकिस्तान में बैठे आतंकियों को खत्म करे और सबक सिखाए। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से खबर है कि पाकिस्तान ने जंग की तैयारी शुरू कर दी है।पाक सीमा पर तैनात टुकड़ियों के लिए युद्ध का सामान भेजने की योजना बना रहा है। अस्पतालों को भी मेडिकल सहायता तैयार रखने के लिए कहा गया है। बता दें कि पुलवामा हमले के बाद इमरान खान ने भारत पर उल्टा आराेप लगाया था कि वो जंग का माहौल बना रहा है और पुलवामा हमले की साजिश में शामिल होने का झूठा आरोप मढ़ रहा है। साथ इमरान ने धमकी देते हुए कहा कि अगर उन पर जंग थोपी गई तो हम भी पीछे नहीं हटेंगे।
बता दें कि भारत की सैन्य शक्ति पाकिस्तान से कई गुना ज्यादा है। हम आपको बता रहेहैंभारत और पाकिस्तान की ताकत...
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोई टिप्पणी नहीं