अब आप अपने पसंदीदा रेस्टाेरेंट से नहीं मंगवा पाएंगे खाना, जोमैटो ने ले लिया ये एक्शन

https://ift.tt/2IxsYHc

नेशनल डेस्क. अब आप जोमैटो से अपने पंसदीदा रेस्टाेरेंट से खाना नहीं मंगा पाएंगे। दरअसल, फूड डिलेवरी ऐपने 150 शहरों में मौजूद पांच हजार से ज्यादा रेस्टाेरेंट्स को अपनी लिस्ट से हटा दिया है। इस बारे में जोमैटाे ने बताया कि आखिर ऐसी नौबत क्यों आई?

आखिर कंपनी ने ऐसा क्यों किया

- जोमैटो के मुताबिक, करीब पांच हजार से ज्यादा रेस्टोरेंट्स ने फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) के हाइजीन मानकों को पूरा नहीं किया था। इसलिए इसे अपनी डीलिस्ट कर दिया गया। ये रेस्टोरेंट साफ-सफाई और शुद्धता के पैमाने पर खरे नहीं उतरे।
- फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) के साथ मिलकर जोमैटो अपने प्लेटफॉर्म पर लिस्ट सभी रेस्टोरेंट का ऑडिट कर रही है। देश के 150 शहरों में कंपनी अपनी सेवाएं देती है।
- जोमैटो के सीईओ (फूड डिलीवरी बिजनेस) मोहित गुप्ता का कहना है कि कंपनी हर रोज 400 नए रेस्टोरेंट को अपनी लिस्ट में शामिल कर रही है। इसलिए यह बात अहम है कि सभी पार्टनर हाईजीन का ध्यान रखें।
- गुप्ता के मुताबिक जोमैटो के प्लेटफॉर्म पर 80,000 से ज्यादा रेस्टोरेंट लिस्ट हैं। इन सबकी समीक्षा की जा रही है। लगातार कोशिशों के बाद भी नियमों का ध्यान नहीं रखने वालों को डीलिस्ट किया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
zomato delist 5000 restaurant, because of this reason

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.