ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलने को लेकर बीसीसीआई नहीं ले सकी कोई फैसला, सरकार पर छोड़ी जिम्मेदारी

https://ift.tt/2tyvF0A

दिल्ली. बीसीसीआई ने आगामी ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलने या ना खेलने का फैसला सरकार पर छोड़ दिया है। शुक्रवार को सीओए (कमेटी ऑफ एडमिनिस्ट्रेटर्स) के सदस्यों के बीच हुई बैठक में 16 जून को होने वाले इस मैच को लेकर कोई फैसला नहीं हो सका। बैठक के दौरान तय किया गया कि शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए इस साल IPL टूर्नामेंट की रेगुलर ओपनिंग सेरेमनी नहीं होगी।

आईसीसी को लेटर लिखने की बात कही

- पाकिस्तान के खिलाफ खेलने या ना खेलने को लेकर हुई इस मीटिंग में सीओए के तीनों मेंबर विनोद राय, डायना एडुलजी और रवि थोडगे के अलावा बोर्ड के सीईओ भी शामिल हुए। बैठक के बाद सीओए चीफ विनोद राय ने मीडिया से कहा, 'सरकार से हमारी बातचीत चल रही है और 16 जून को होने वाले मैच को लेकर फिलहाल कोई फैसला नहीं हुआ है।'
- विनोद राय ने बताया कि इस बार IPL की रेगुलर ओपनिंग सेरेमनी नहीं होगी और इससे बची हुई रकम को पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों के परिवारों दिया जाएगा।
- इसके अलावा उन्होंने कहा, 'हम आईसीसी को चिट्ठी लिखकर हमलों को लेकर अपनी चिंताओं व्यक्त करेंगे और खिलाड़ियों, ऑफिशियल्स और अन्य सभी की सुरक्षा का ध्यान रखे जाने का मुद्दा उठाएंगे। हम क्रिकेट खेलने वाले सभी देशों से व्यक्तिगत रूप से कहेंगे कि वो ऐसे देश से रिश्ता तोड़ ले जो अपनी धरती पर आतंकवाद को पालता-पोसता हो।'
- पुलवामा हमले में सीआरपीएफ के 40 सैनिकों की हुई शहादत के बाद देशभर में पाकिस्तान के खिलाफ बेहद गुस्सा है और लोग चाहते हैं कि भारतीय टीम पाकिस्तान के साथ ना खेले।

पहले किया था चिट्ठी लिखने की बात का खंडन

- एक दिन पहले ही सीओए और बीसीसीआई ने पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी को चिट्‌ठी लिखने की बात का खंडन किया था। सीओए ने बताया था कि हमने पाकिस्तान को वर्ल्ड कप से बैन किए जाने को लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) को कोई चिट्‌ठी नहीं लिखी है।
- सीओए के मुताबिक अगर ऐसी कोई चिट्‌ठी भेजी भी जाती तो आईसीसी इसे खारिज करने के लिए बाध्य होता। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा, 'ऐसा करने के लिए कोई संवैधानिक तरीका नहीं है। अगर किसी टीम ने क्वालिफाई किया है तो आईसीसी का संविधान सभी सदस्यों को आईसीसी के टूर्नामेंट में हिस्सा लेने का अधिकार देता है।'



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
BCCI not have a regular IPL opening ceremony and the amount of the budget for the opening ceremony will be given to families of the victims of this terror attack.
BCCI not have a regular IPL opening ceremony and the amount of the budget for the opening ceremony will be given to families of the victims of this terror attack.

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.