दिल्ली में पेट्रोल का रेट 14 पैसे बढ़कर 71.29 रुपए, डीजल 15 पैसे महंगा हुआ

https://ift.tt/2GJeSkn

नई दिल्ली. पेट्रोल-डीजल के रेट शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन बढ़े। दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में पेट्रोल 14 पैसे और चेन्नई में 15 पैसे महंगा हुआ है। दिल्ली में पेट्रोल का रेट 71.29 रुपए हो गया है। चारों मेट्रो शहरों में डीजल की कीमतें 15 से 16 पैसे का इजाफा हुआ है।

  1. मेट्रो शहरों में पेट्रोल

    शहर गुरुवार को रेट (रु/लीटर) शुक्रवार को रेट (रु/लीटर) बढ़ोतरी
    दिल्ली 71.15 71.29 14 पैसे
    मुंबई 76.79 76.93 14 पैसे
    कोलकाता 73.25 73.39 14 पैसे
    चेन्नई 73.87 74.02 15 पैसे
  2. मेट्रो शहरों में डीजल

    शहर गुरुवार को रेट (रु/लीटर) शुक्रवार को रेट (रु/लीटर) बढ़ोतरी
    दिल्ली 66.33 66.48 15 पैसे
    मुंबई 69.47 69.63 16 पैसे
    कोलकाता 68.12 68.27 15 पैसे
    चेन्नई 70.09 70.25 16 पैसे
  3. पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बुधवार को कोई बदलाव नहीं हुआ था। इससे पहले लगातार 6 दिन (14-19 फरवरी) तक इजाफा हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड के रेट बढ़ने की वजह से तेल कंपनियां पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़ा रही हैं। कंपनियां 15 दिन पहले भारतीय क्रूड बास्केट के आधार पर हर दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतें तय करती हैं।



    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      fuel price hike: petrol diesel costier second consecutive day on friday 22 feb

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.