एयरो इंडिया शो : यहां एक के बाद एक जल उठीं 100 गाड़ियां, घास में आग लगाए जाने के वक्त हुआ हादसा
https://ift.tt/2Nljr4N
नेशनल डेस्क, बेंगलुरु. यहां चल रहे एरो इंडिया शो में बड़ा हादसा हो गया। पार्किंग में एक कार में अचानक आग लग गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वो आग तेजी से फैली और आस-पास खड़ी करीब 100 गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। बता दें कि चार दिन के अंदर एरो इंडिया शो में दो बड़े हादसे हुए। पहला हादसा शो शुरू होने के एक दिन पहले 19 फरवरी को हुआ था, जब प्रैक्टिस के दौरान दो विमान आपस में टकरा गए थे। हादसे में एक पायलट की मौत हो गई थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोई टिप्पणी नहीं