पुलवामा हमले के विरोध में भारत ने नहीं दिया पाकिस्तान के खिलाड़ियों को वीजा, भड़क गई ओलिंपिक समिति

https://ift.tt/2XdBbn4

नई दिल्ली. भारत में हो रहे शूटिंग वर्ल्ड कप के लिए दो पाकिस्तानी खिलाड़ियों को वीजा नहीं मिलने के बाद अंतरराष्ट्रीय ओलिम्पिक समिति (आईओसी) ने भारत के खिलाफ कार्रवाई की है। समिति ने सरकार की तरफ से लिखित आश्वासन नहीं मिलने तक भविष्य में भारत में आयोजित होने वाले ओलिम्पिक से जुड़े सभी आयोजनों पर रोक लगा दी है। स्विट्जरलैंड के लौसॉन में हुई ओलिम्पिक एग्जीक्यूटिव कमेटी की बैठक में यह फैसला लिया गया। इसके साथ ही आईएसएसएफ ने भारत में 23 फरवरी से होने वाले शूटिंग वर्ल्ड कप से ओलिम्पिक कोटा भी हटा दिया है। भारत ने ये फैसला पुलवामा हमले के खिलाफ लिया था।

पाक एसोसिएशन ने की थी शिकायत

- भारत में होने जा रहे शूटिंग वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के दो शूटर्स जीएम बशीर और खलील अहमद 25 मीटर रैपिड फायर इवेंट में भाग लेने वाले थे। लेकिन, पुलवामा हमले के विरोध में भारत सरकार की तरफ से उन्हें वीजा नहीं दिया गया। इसके खिलाफ नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ पाकिस्तान ने आईओसी में शिकायत की थी।
- जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को सीआरपीएफ के काफिले पर आत्मघाती हमला हुआ था। इसमें 40 जवान शहीद हो गए थे। इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान से संचालित आंतकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी। इसी हमले के विरोध में भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए पाक के दोनों शूटर्स को वर्ल्ड कप के लिए वीजा नहीं दिया था।
- इस मामले में पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय ओलिम्पिक समिति से इस बात की शिकायत कर दी थी। भारत की कार्रवाई से नाराज आईओसी ने कहा, 'मेजबान देश में आने वाले सभी खिलाड़ियों को किसी राजनीतिक हस्तक्षेप के बिना निष्पक्ष और समानता के माहौल में प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का मौका मिलना चाहिए। भारतीय एनओसी, आईओसी और आईएसएसएफ के आखिरी वक्त तक किए प्रयासों के बाद भी पाक खिलाड़ियों को लेकर कोई रास्ता नहीं बना सका था।'
- आईओसी के मुताबिक, 'यह भेदभाव से सम्बंधित आईओसी के मूल चार्टर के खिलाफ है। आईओसी एग्जिक्यूटिव बोर्ड ने भारत के साथ भविष्य में ओलिम्पिक से संबंधित किसी भी प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर सभी चर्चाएं पूरी तरह से स्थगित कर दी हैं।'

ISSF ने भारत को दिया इतना बड़ा झटका

- फैसले से नाराज इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट्स फेडरेशन (आईएसएसएफ) ने भारत में 23 फरवरी से होने वाले शूटिंग वर्ल्ड कप से ओलिम्पिक कोटा हटा दिया है। इवेंट में ओेलिम्पिक के 16 कोटा मिलने थे। यह भारतीय खिलाड़ियों के लिए झटका है। क्योंकि, भारत को इससे 14 कोटा मिलने की उम्मीद थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
India denied visas to Pakistani shooters for the World Cup that starts on Saturday

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.