पुलवामा का दूसरा बदला : सेना ने एक घर में छिपे 3 आतंकियों को घेरा, हो रही है फायरिंग, एक आतंकी मारा गया

https://ift.tt/2tvEPv3

नेशनल डेस्क, श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। सेना को खबर मिली थी कि एक घर से दो से तीन आतंकी छिपे हुए हैं, जिसके बाद सेना ने गांव की घेराबंदी कर कार्रवाई शुरू कर दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सेना ने एक आतंकी को मार गिराया है, जबकि दो अभी भी अंदर छिपे हुए हैं।

आतंकियों ने की गोलीबारी : सेना ने गांव को घेर कर फायरिंग शुरू की। जवाब में आतंकियों ने भी गोलीबारी की। इस ऑपरेशन में राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के जवान शामिल हैं। एहतियात के तौर पर इलाके में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। धारा 144 लागू है।

- जवानों ने फिलहाल गांव को सील करके आतंकियों के भागने के सारे रास्ते बंद कर दिए हैं। गांव के लोगों को रात में ही सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Pulwama Attack, Encounter between security forces and Terrorist in Sopore

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.