जम्मू-कश्मीर में बढ़ा सेना का मूवमेंट, होम मिनिस्ट्री ने कहा- घाटी में तुरन्त तैनात करें सुरक्षा बलों की 100 कंपनियां
नेशनल डेस्क, श्रीनगर. पुलवामा अटैक के 8 दिन बाद जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों का मूवमेंट बढ़ने वाला है। गृह मंत्रालय ने चीफ सेक्रेटरी, जम्मू-कश्मीर सरकार, श्रीनगर होम मिनिस्ट्री को एक फैक्स मैसेज भेजा गया है। मैसेज में लिखा गया है कि जम्मू-कश्मीर में तुरन्त सीआरपीएफ की 45, बीएसएफ की 35, एसएसबी की 10 और आईटीबीपी की 10 बटालियनों को फौरन रवाना किया जाए। उन्हें वहां पर अगले आदेश तक वहां रखा जाएगा।
क्यों बढ़ा मूवमेंट : मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोमवार को जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाली संविधान की धारा 35-A पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई है। ऐसे में घाटी में माहौल खराब होने का खतरा है इसलिए पहले से ही सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। यही वजह है कि अलगाववादी नेता यासीन मलिक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
क्या है 35 ए : इस आर्टिकल के तहत संविधान में जम्मू-कश्मीर राज्य को विशेष दर्जा मिला है। 1954 के राष्ट्रपति के आदेश से ये संविधान में जोड़ा गया था। इस आर्टिकल के मुताबिक राज्य में स्थाई निवासियों की परिभाषा तय की गई है। इसमें जम्मू कश्मीर विधानसभा को कानून बनाने के विशेष अधिकार मिले हैं। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर में बाहरी लोग संपत्ति नहीं खरीद सकते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोई टिप्पणी नहीं