दो साल से बंद थी नाक, सूंघने की क्षमता भी हो गई थी खत्म, जब पस निकलने लगा तब डॉक्टर के पास गया शख्स, पर महीनों इलाज के बाद नहीं हुआ आराम
कोपेनहेगन. डेनमार्क में एक बेहद अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक शख्स की नाक पिछले दो साल से बंद थी। इतना ही नहीं, उसकी सूंघने की क्षमता भी खत्म हो गई थी और नाक के एक हिस्से से हमेशा सफेद लिक्विड सा डिस्चार्ज होता रहता था। महीने इलाज के बाद जब डॉक्टर को बीमारी समझ नहीं आई तो उन्होंने स्कैन कराया। डॉक्टर को नाक में हुई ग्रोथ देखकर लगा कि सिस्ट या ट्यूमर है। जब सर्जरी की गई डॉक्टर शॉक्ड रह गए। नाक के अंदर एक दांत उग आया था। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ये बहुत ही रेयर कंडीशन है। अब तक ऐसे सिर्फ 23 मामले ही रिकॉर्ड किए गए हैं।
दो साल से ब्लॉक थी नाक
- 59 साल का शख्स दो साल से नाक ब्लॉक होने की परेशानी से जूझ रहा था। सूंघने की क्षमता बची नहीं थी और नाक से सफेद लिक्विड भी डिस्चार्ज हो रहा था।
- जब वो डॉक्टर के पास पहुंचा तो उसकी नाम में काफी सूजन आ चुकी थी। डॉक्टर ने ट्रीटमेंट शुरू किया लेकिन एक महीना गुजरने के बाद भी परेशानी का कोई हल नहीं निकला।
- डॉ. मिलोस फ्यूगलसैंग ने बताया कि जब उसकी नाक का स्कैन कराया गया तो अंदर अजीब ग्रोथ दिखी। डॉक्टर को लगा सिस्ट है या फिर ट्यूमर है। फिर सर्जरी का फैसला किया गया।
- पर जब डॉक्टर्स ने उसकी सर्जरी की और उस ग्रोथ को निकालने की कोशिश की, तो वो असल में दांत निकला। डॉक्टर ये सब देखकर बिल्कुल शॉक्ड रह गए।
अब तक सामने आए ऐसे23 मामले
- शख्स का आरहस यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में ईयर, नोज और थ्रोट यूनिट में इलाज करा रहा था। यहां एक्सपर्ट्स का कहना है कि ये बहुत ही रेयर कंडीशन है।
- एक्सपर्ट्स के मुताबिक, मेडकिल जर्नल में 1959 से लेकर 2008 के रिकॉर्ड में अब तक सिर्फ ऐसी 23 घटनाएं ही दर्ज की गई हैं।
- डॉक्टर्स ने बताया कि कम उम्र में मरीज के जबड़े और नाक टूट गई थी, पर इनकी सर्जरी कराकर ठीक नहीं किया गया। ऐसे में इस वजह से भी ये स्थिति आ सकती है।
- हालांकि, डॉक्टर्स को इन दोनों घटनाओं में कोई सटीक लिंक नहीं मिला है और वो इस मामले को लेकर सही वजह नहीं बता पा रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोई टिप्पणी नहीं