सीबीआई ने चंदा कोचर के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया
नई दिल्ली. सीबीआई ने आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व सीईओ और एमडी चंदा कोचर के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। वीडियोकॉन लोन मामले में यह कार्रवाई की गई है। वो बिना बताए विदेश नहीं जा पाएंगी।
वीडियोकॉन लोन मामले में सीबीआई ने पिछले महीने चंदा कोचर, उनके पति दीपक कोचर और वीडियोकॉन ग्रुप के एमडी वेणुगोपाल धूत के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। एजेंसी ने वीडियोकॉन कंपनी के मुंबई-औरंगाबाद स्थित दफ्तरों और दीपक कोचर के ठिकानों पर छापे भी मारे थे।
वीडियोकॉन ग्रुप को आईसीआईसीआई बैंक की ओर से 2012 में दिए गए लोन और और उसके न्यूपावर रिन्यूएबल्स के साथ लेन-देन से जुड़े मामले में सीबीआई कार्रवाई कर रही है। न्यूपावर दीपक कोचर की कंपनी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोई टिप्पणी नहीं