सोपोर के वारपुरा गांव में सेना का ऑपरेशन, एक आतंकी मारा गया

https://ift.tt/2V91Bo8

सोपोर. जम्मू-कश्मीर के सोपोर जिले में सेना ने मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया है। वारपुरा गांव में गुरुवार रात से मुठभेड़ चल रही है। सूत्रों का कहना है कि अभी भी गांव में दो से तीन आतंकी छिपे बैठे हैं। इन्हें मार गिराने के लिए सेना लगातार गोलीबारी कर रही है। प्रशासन ने सोपोर में धारा 144 लागू कर रखी है। एहतियात के तौर पर इंटरनेट सेवाएं बंद की गई हैं।

  1. सेना को मुखबिरों से सूचना मिली थी कि वारपुरा गांव में आतंकियों ने अपना ठिकाना बना रखा है। गुरुवार शाम को सेना ने गांव की घेराबंदी करके आतंकियों की तलाशी के लिए अभियान चलाया। सेना की कार्रवाई के विरोध में आतंकियों ने गोलीबारी की तो जवाबी हमला किया गया। शुक्रवार सुबह तक सेना ने एक आतंकी को मार गिराया।

  2. सूत्रों का कहना है कि वारपुरा गांव के एक घर से सेना के जवानों पर लगातार गोलीबारी की जा रही है। घर के भीतर दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की संभावना है। जवानों ने फिलहाल गांव को सील करके आतंकियों के भागने के सारे रास्ते बंद कर दिए हैं।

  3. साल आतंकी मारे गए जवान शहीद हुए
    2014 110 47
    2015 108 39
    2016 150 82
    2017 213 80
    2018 257 91
    2019 31 47



    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      मुठभेड़ के दौरान सेना के जवान

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.