8 साल से सऊदी अरब में नौकरी कर रहा था शख्स, दो साल से कंपनी नहीं दे रही थी तनख्वाह

https://ift.tt/2U2tG0k

हैदराबाद. तेलंगाना में रहने वाली एक महिला ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से यमन में फंसे अपने पति की देश वापसी कराने में मदद करने की अपील की है। महिला का कहना है कि उसका पति 8 साल से सऊदी अरब में नौकरी कर रहा था, हाल ही में जब उसने यमन के रास्ते वापस भारत आने की कोशिश की, तो वहां अफसरों ने उसे पकड़ लिया। शख्स के साथ उसका एक दोस्त भी है। इस मामले में महिला ने विदेश मंत्री से मदद करने की अपील की है।

दो साल से नहीं मिल रही थी तनख्वाह

- फरीदा आसरा तबस्सुम नाम की महिला का कहना है कि उसका पति सैयद सत्तार अपने एक दोस्त आजम खान के साथ फिलहाल यमन पुलिस की गिरफ्त में हैं। फरीदा के मुताबिक अधिकारियों ने उन्हें अदन एयरपोर्ट पर 24 फरवरी को तब गिरफ्तार कर लिया था, जब वो भारत आने की कोशिश कर रहे थे।
- महिला ने बताया, सत्तार पिछले 8 साल से सऊदी अरब की एक मेट्रेस कंपनी में नौकरी कर रहा था। लेकिन पिछले दो साल से उसे वहां सैलरी नहीं मिली थी। जिसके बाद से ही वो भारत आने की कोशिश कर रहा था।
- फरीदा के मुताबिक भारत लौटने के लिए दोनों लोगों ने पहले यमन के सना शहर का वीजा लिया, फिर वे वहां के अदन शहर से भारत लौट रहे थे। इसी दौरान एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने उन्हें रोकते हुए गिरफ्तार कर लिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Telangana man detained in Yemen, wife seeks Sushma Swaraj's assistance
Telangana man detained in Yemen, wife seeks Sushma Swaraj's assistance
Telangana man detained in Yemen, wife seeks Sushma Swaraj's assistance

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.