रॉबर्ट वाड्रा ने जांच अधिकारियों को दिए हेल्थ और स्टाइल टिप्स, किया ऐसा ट्वीट
नई दिल्ली. मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बीते कुछ दिनों से प्रवर्तन निदेशालय रॉबर्ट वाड्रा से पूछताछ कर रहा है। हाल ही में जब ऐसा हुआ तो इसके बाद वाड्रा ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर इस मैसेज के साथ पोस्ट की। इसके बाद सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा शुरू हो गई।दरअसल वाड्रा ने लिखा, "जब आपको खुद पर भरोसा हो। आपमें समपर्ण हो। खुद की ऊर्जा को दूसरों के साथ साझा करते हुए माहौल से कुछ सीखने और सीखाने का माद्दा हो तो ऐसे में थोड़ी सी स्टाइल और हेल्थ टिप्स एजेंसी के लिए भी बनती है।" वाड्रा को फिटनेस फ्रीक के तौर पर जाना जाता है। एक्सरसाइज उनकी दिनचर्या का हिस्सा है।
यह है मामला
वाड्रा पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले के अंतर्गत लंदन में 1.9 मिलियन पाउंड की संपत्ति को खरीदने का आरोप है। हालांकि वाड्रा ने ऐसी किसी भी बात से इनकार करते हुए इसे पूरी तरह से राजनैतिक बताया है। इससे पहले वाड्रा से ईडी ने 6,7 और 9 फरवरी को पूछताछ की थी। बुधवार को पुनः जब सवाल किए गए तो करीब साढ़े तीन घंटे की पूछताछ के बाद वाड्रा खराब सेहत का हवाला देकर वहां से निकल गए। अगले दिन ऐसा ट्वीट कर दिया। दिल्ली कोर्ट के द्वारा वाड्रा की अंतरिम जमानत को 2 मार्च तक बढ़ा दिया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोई टिप्पणी नहीं