कल बड़ा गिफ्ट देने जा रहे हैं पीएम मोदी, एक क्लिक के जरिए देंगे 25 करोड़ रुपए, इन 12 करोड़ लोगों को मिलने वाला है फायदा, सीधे अकाउंट में जाएगा पैसा

https://ift.tt/2tzLuo3

न्यूज डेस्क। रविवार को पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम लॉन्च होने जा रही है। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से पीएम मोदी ऑनलाइन ही इसे लॉन्च करेंगे। सरकार ने इसकी ऑफिशियल वेबसाइट pmkisan.gov.in को भी लॉन्च कर दिया है। जानिए इससे किन लोगों को और कैसे फायदा मिलेगा।

क्या हैं किसान सम्मान निधि योजना के फीचर्स
- इस स्कीम में 100% फंडिंग केंद्र सरकार द्वारा की जाएगी।
- यह 1 दिसंबर 2018 से लागू मानी जाएगी।
- इस स्कीम के तहत ऐसे किसान जिनके पास 2 हेक्टेयर तक जमीन है, उन्हें हर साल 6 हजार रुपए की आर्थिक सहायत सरकार की ओर से मिलेगी। यह 6 हजार रुपए तीन इंस्टॉलमेंट में किसानों को दिए जाएंगे।
- परिवार यानी पति, पत्नी और बच्चा।
- राज्य सरकारें ऐसी परिवारों को आइडेंटिफाई करेंगी, जो इस स्कीम के दायरे में आ रहे होंगे।
- फंड लाभार्थी के अकाउंट में सीधे ट्रांसफर किया जाएगा।
- पहली इंस्टॉलमेंट यानी 1 दिसंबर 2018 से 31 मार्च 2019 के बीच वाली इसी फाइनेंशियल ईयर में प्रोवाइड करवाई जाएगी।

25 करोड़ रुपए ट्रांसफर करेंगे पीएम
- मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कल पीएम मोदी करीब 12 करोड़ किसानों के खातों में 25 करोड़ रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करेंगे।
- रिपोर्ट्स में लिखा गया है कि पीएम सिर्फ एक क्लिक के जरिए करोड़ों रुपए लाभार्थियों के अकाउंट में ट्रांसफर करेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: PMModi Will Launch Pm Kisan Samman Nidhi Scheme Tomorrow, Know All Benefits

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.