बेंगलुरु में एयरो इंडिया शो के पार्किंग एरिया में खड़ी 100 कारों में आग लगी
बेंगलुरु. एयरो इंडिया शो के कार्यक्रम स्थल के पास पार्किंग मे आग लगने से करीब 80 से 100 कारें जल गईं। बताया गया है कि हादसा घास में आग लगाने के दौरान हुआ। फायर डिपार्टमेंट आग बुझाने की कोशिशों में जुटा है।
रिहर्सल के दौरान आपस में टकराए थे दो विमान
एयरो इंडिया शो के आगाज से एक पहले भी रिहर्सल के दौरान भी बड़ा हादसा हुआ था। येलहांका एयरबेस से रिहर्सल के लिए उड़े वायुसेना की एयरोबेटिक्स टीम सूर्य किरण के दो हॉक्स विमान हवा में टकरा गए। इससे एक पायलट (विंग कमांडर) साहिल गांधी की मौत हो गई, जबकि दो पायलट पैराशूट के सहारे बच निकले थे। हालांकि, गिरने के बाद उन्हें चोटें आई थीं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोई टिप्पणी नहीं