जेट एयरवेज को बैंकों से 500 करोड़ रुपए की पूंजी मिल सकती है
नई दिल्ली. आर्थिक संकट से जूझ रही जेट एयरवेज को बैंकों से 500 करोड़ रुपए मिल सकते हैं। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के एमडी सुनील मेहता ने शुक्रवार को कहा कि बैंकों का कंसोर्शियम जेट को अंतरिम फंडिंग पर विचार कर रहा है। पीएनबी जेट एयरवेज को लोन देने वाले बैंकों के कंसोर्शियम में शामिल है।
जेट एयरवेज कर्ज की रिस्ट्रक्चरिंग और पूंजी जुटाने की कोशिश कर रही है। इस पर 8,052 करोड़ रुपए का कर्ज है। एयरलाइन के बोर्ड ने 14 फरवरी को बैंकों के नेतृत्व में प्रोविजनल रेजॉल्यूशन प्लान को मंजूरी दी थी। इसके तहत एयरलाइन को कर्ज देने वाले बैंकों को शेयरधारक बनाने की योजना है।
जेट एयरवेज ने शुक्रवार को बैंकों के कर्ज को इक्विटी में बदलने के लिए जो ईजीएम की। उसके नतीजे शनिवार को बताएगी। ईजीएम में बैंकों को 11.40 करोड़ शेयर जारी करने के लिए अनुमति मांगी थी। एयरलाइन ने शुक्रवार को रेग्युलेटरी फाइलिंग में यह जानकारी दी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोई टिप्पणी नहीं