पटाखा कारोबारी के घर में धमाके से 4 की मौत, अवैध तरीके से बारूद इकट्ठा करने की आशंका
लखनऊ.उत्तरप्रदेशके भदोही में शनिवार सुबह एकपटाखा कारोबारी के घर में विस्फोट हुआ। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। धमाका इतना तेज था कि चारों ओर मकान का मलबा बिखर गया। इसमें कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है। घर के अंदरलगातार धमाके होने से राहत और बचाव कार्य में देरी हुई।
पुलिस के मुताबिक, रोटहां गांव के इरफान मंसूरी का पटाखों का कारोबार है। उसने घर में ही पटाखों की दुकान खोल रखी थी। सुबह 11 बजे घर में तेज धमाका हुआ। मलबे से चार लोगों के शव निकाले गए हैं। पुलिस को शक है कि इरफान अवैध तरीके सेपटाखे बना रहा था और इसके लिए उसने घर में भारी मात्रा में बारूद या कोई ज्वलनशील पदार्थ जमा कर लिया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोई टिप्पणी नहीं