द.कोरिया में मोदी को मिला सियोल शांति पुरस्कार, 1.30 करोड़ रु. की सम्मान राशि नमामि गंगे प्रोजेक्ट को दी

https://ift.tt/2Ta768K

इंटरनेशनल डेस्क। सियोल. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दक्षिण कोरिया के दौरे के दूसरे दिन सियोल शांति पुरस्कार से नवाजा गया। मोदी ने पुरस्कार में मिली 1.30 करोड़ की रकम को नमामि गंगे प्रोजेक्ट के लिए देने का ऐलान किया। भारत और दक्षिण कोरिया ने 6 समझौतों पर हस्ताक्षर किए। इससे पहले दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे-इन ने अपने सरकारी आवास ब्लू हाउस में मोदी का औपचारिक स्वागत किया था। प्रधानमंत्री ने युद्ध में मारे गए एक लाख 65 हजार कोरियाई सैनिकों को श्रद्धांजलि भी दी। मोदी ने कहा कि अब आतंकवाद पर बात करने का वक्त नहीं है। दुनिया के इसके खिलाफ एकजुट होकर लड़ना चाहिए।

मोदी सियोल शांति पुरस्कार पाने वाले 14वें व्यक्ति हैं
मोदी सियोल शांति पुरस्कार पाने वाले 14वें व्यक्ति हैं। यह पुरस्कार 1988 में सियोल ओलिंपिक के सफल आयोजन के बाद शुरू किया गया था। गुरुवार को सियोल में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, ''हमारा लक्ष्य अगले 15 साल में दुनिया के शीर्ष तीन देशों में शामिल होना है। हमें दुनिया में महात्मा गांधी की विरासत का प्रसार करना चाहिए। शांति पुरस्कार मेरा नहीं है, बल्कि यह पुरस्कार भारतीयों के परिश्रम की निशानी है।''



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
PM Modi, On Visit To South Korea, Awarded Seoul Peace Prize

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.