श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ टॉस जीता, बल्लेबाजी का फैसला किया
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
लीड्स.वर्ल्ड कप के 27वेंमुकाबलें मेंशुक्रवार को श्रीलंका ने मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। श्रीलंका ने टीम में दो बदलाव किए। बल्लेबाज लहिरू थिरिमाने और मिलिंदा श्रीवर्धना को टीम से बाहर कर दिया। दोनों की जगह अविष्का फर्नांडो और जीवन मेंडिस को टीम में लिया। दूसरी ओर इंग्लैंड ने अंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं किया।
इंग्लैंड की नजर श्रीलंका के खिलाफ वर्ल्ड कप में लगातार तीन हार के क्रम को तोड़ने पर होगी। उसे पिछली जीत 14 मई 1999 को लॉर्ड्स में मिली थी। तब इंग्लिश टीम 8 विकेट से जीती थी। इसके बाद उसे 2007 में 2 रन, 2011 में 10 विकेट और 2015 में 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।
श्रीलंका अब तक सिर्फ एक ही मैच जीता
इंग्लैंड की टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। 5 मैच में उसके 8 अंक है। वह इस मैच में जीत हासिल कर अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचना चाहेगी। दूसरी श्रीलंका के 5 मैच में सिर्फ 4 अंक है। वह अंक तालिका में छठे स्थान पर है। उसे अब तक सिर्फ एक जीत मिली। वहीं, दो मुकाबले बारिश के कारण रद्द हो गए। वह इस मैच को जीतकर दो अंक हासिल करना चाहेगी। इससे श्रीलंका की टीम बांग्लादेश को पीछे कर पांचवें स्थान पर पहुंच जाएगी।
इंग्लैंड-श्रीलंका हेड टू हेड
दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 74 वनडे खेले गए। इनमें इंग्लैंड की टीम 36 जीती। श्रीलंका को 35 मैच में सफलता मिली। एक मुकाबला टाई रहा। दो मैच में नतीजा नहीं निकला। वर्ल्ड कप की बात करें तो दोनों के बीच 10 मैच हुए। इंग्लैंड 6 और श्रीलंका 4 मैच में जीता। इंग्लैंड के मैदान पर दोनों टीमों में 31 मुकाबले हुए। मेजबान टीम 16 और श्रीलंका 13 में जीती। एक मैच टाई रहा और एक में नतीजा नहीं निकला।
दोनों टीमें
इंग्लैंड :इयॉन मॉर्गन (कप्तान), जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (विकेटकीपर), मोइन अली, क्रिस वोक्स, लियम प्लंकेट, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, टॉम करन, मार्क वुड, जेम्स विंस, लियम डॉसन।
श्रीलंका :दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), कुसल मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा, नुआन प्रदीप, अविष्का फर्नांडो, सुरंगा लकमल, लसिथ मलिंगा, एंजेलो मैथ्यूज, जीवन मेंडिस, कुसल परेरा, थिसारा परेरा, मिलिंडा श्रीवर्धना, लाहिरू थिरिमाने, इसुरू उदाना, जेफ्री वांडर्से।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं