ब्राजील ने पेरू को 5-0 से हराया, समर्थकों ने कहा- नेमार के बगैर भी टीम का प्रदर्शन बेहतर

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

साओ पाउलो.ब्राजील ने कोपा अमेरिका के ग्रुप स्टेज मैच में शनिवार को पेरु को 5-0 से हरा दिया। इसी के साथ चिली और कोलंबिया के बाद ब्राजील ने भी टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली। टीम के लिए 5 खिलाड़ियों ने अलग-अलग मौकों पर गोल किए। इसमें तीन गोल पहले हाफ और दो गोल हाफ टाइम के बाद हुए।

ब्राजील ने पहले ही मिनट से मैच पर अपनी पकड़ बना ली और 12वें मिनट में सेसेमिरो ने कॉर्नर किक को हेडर के जरिए गोल में बदला। इसके सात मिनट बाद ही रॉबर्टो फर्मिनोे ने पेरू के गोलकीपर की लॉन्ग किक को पैर से रोका और विपक्षी टीम के बाकी खिलाड़ियों की गैर-मौजूदगी का फायदा उठाकर गेंद को गोलपोस्ट में डाल दिया। 26वें मिनट में पेरु को गोल के काफी नजदीक से फ्री किक का मौका मिला। हालांकि, टीम इसका फायदा नहीं उठा पाई।

24 साल बाद ग्रुप स्टेज में ब्राजील के खिलाफ नहीं हुआ गोल

एवरटन सोआरेस ने 32वें मिनट में एक बार फिर गोल कर टीम की बढ़त 3-0 कर दी। हाफ टाइम के बाद 53वें मिनट में डानी एल्व्स ने फर्मिनो के पास पर बिना कोई गलती किए गोल किया। 90वें मिनट पर विलियन ने गोल एरिया के बाहर पेरु के डिफेंस को छकाते हुए टीम के लिए पांचवां गोल दागा। 1995 के बाद यह पहली बार है जब ब्राजील ने कोपा अमेरिका के ग्रुप स्टेज में कोई गोल नहीं खाया।

फैंस ने उड़ाया नेमार का मजाक, कहा- टीम से बाहर ही ठीक हैं
जीत के बाद ब्राजील समर्थकों ने स्टार खिलाड़ी नेमार का मजाक उड़ाया। सोशल मीडिया पर एक समर्थक ने लिखा, "दुख के साथ कहना पड़ रहा है, लेकिन नेमार के ग्राउंड पर गिरे बिना ही टीम 10 गुना ज्यादा बेहतर खेलती है।" दूसरे यूजर ने ट्वीट किया, ''यह पांच खिलाड़ी वो करते हैं जो नेमार नाटक करने के बावजूद नहीं कर पाते।'' वहीं, पेरु के कोच रिकार्डो गरेसा ने कहा कि यह नतीजा चोट पहुंचाने वाला है। एकतरफा मैच में विश्लेषण के लिए कुछ बचा ही नहीं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Copa America Cup: Brazil Routs Peru 5-0, Qualifies for second round with Chile and Columbia
Copa America Cup: Brazil Routs Peru 5-0, Qualifies for second round with Chile and Columbia
Copa America Cup: Brazil Routs Peru 5-0, Qualifies for second round with Chile and Columbia
Copa America Cup: Brazil Routs Peru 5-0, Qualifies for second round with Chile and Columbia

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.