सरकार ने दो-तीन पहिया वाहन कंपनियों से इलेक्ट्रिक व्हीकल पर प्लान मांगा, 2 हफ्ते का वक्त दिया

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

नई दिल्ली. सरकार के थिंक टैंक माने जाने वालेनीति आयोग ने दो-तीन पहिया वाहन निर्माताओं से दो हफ्तों में इलेक्ट्रिक व्हीकल परठोस प्लानमांगा है। सूत्रों के मुताबिक, सरकार ने कंपनियों को स्पष्ट किया कि इसे लागू करने की डेडलाइन 2025 मानकर चलें। शुक्रवार को आयोग ने व्हीकल इंडस्ट्री के निर्माताओं और स्टार्टअप्स के साथबैठक की।

इसमें बजाज ऑटो के एमडी राजीव बजाज, टीवीएस मोटर के को-चेयरमैन वी श्रीनिवासन, होंडा मोटरसाइकल और स्कूटर इंडिया के सीईओ एम कातो, ऑटोमोटिव कंपोनेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के डायरेक्टर जनरल वी मेहता के अलावा नीति आयोग के वाइस-चेयरमैन राजीव कुमार और सीईओ अमिताभ कांत भी शामिल थे।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
प्रतीकात्मक फोटो।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.