ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश के बीच मैच थोड़ी देर में, दोनों टीमें 12 साल बाद आमने-सामने

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

खेल डेस्क.वर्ल्ड कप के 26वें मैच में गुरुवार को नॉटिंघम में डिफेंडिंग चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला बांग्लादेश से होगा। दोनों टीमें वर्ल्ड कप में 2007 के बाद पहली बार आमने-सामने होंगी। पिछली बार ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली थी। इस मैच में बांग्लादेशी टीम लगातार दूसरा मुकाबला जीतने उतरेगी। उसने पिछले मैच में दो बार की चैम्पियन वेस्टइंडीज को शिकस्त दी थी। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की टीम पांचवीं जीत के लिए उतरेगी।

ऑस्ट्रेलियाई टीम इस टूर्नामेंट में सिर्फ एक मैच में हारी। उसे भारत ने हराया था। इस मुकाबलेको छोड़कर उसने सभी मैच जीते। पहले मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट, दूसरे मैच में वेस्टइंडीज को 15 रन, तीसरेमैच में पाकिस्तान को 41 रन और चौथेमैच में श्रीलंका को 87 रन से हराया था। वहीं, बांग्लादेश की टीम 5 में से दो मुकाबले जीती। उसने दक्षिण अफ्रीका और विंडीज को हराया। न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ उसे हार का सामना करना पड़ा। एक मैच रद्द हो गया था।

ऑस्ट्रेलियाv/s बांग्लादेश हेड टू हेड
दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 20 वनडे खेले गए हैं। इनमें से ऑस्ट्रेलिया की टीम 18 मैच में जीती है। बांग्लादेश को सिर्फ 1 मैच में ही सफलता मिली है। एक मुकाबले में नतीजा नहीं निकला। वर्ल्ड कप में दोनों के बीच अब तक 2 मैच खेले गए। दोनों में ही ऑस्ट्रेलिया जीता।

दोनों टीमें
बांग्लादेश:मशरफे मुर्तजा (कप्तान), तमीम इकबाल, लिटन दास, शाकिब अल हसन, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), सौम्या सरकार, शब्बीर रहमान, मेहदी हसन, महमूदुल्लाह, मुस्तफिजुर रहमान, रूबेल हुसैन, मोहम्मद सैफुद्दीन, मोहम्मद मिथुन, अबु जाएद, मोसादेक हुसैन।

ऑस्ट्रेलिया:एरॉन फिंच (कप्तान), जेसन बेहरेनडॉर्फ, एलेक्स केरी, नाथन कूल्टर नाइल, पैट कमिंस, उस्माना ख्वाजा, नाथन लियोन, शॉन मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, केन रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर, मिशेल स्टार्क, मार्क्स स्टोइनिस, एडम जम्पा।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Australia vs Bangladesh: ICC Cricket World Cup 2019 Match 26th Live Updates Of AUS vs BAN At Nottingham

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.