बेतिया में फिर से हुआ सट्टेबाजी रैकेट का खुलासा


वर्ल्ड कप की शुरुआत के साथ ही देश में सट्टेबाजी का भी दौर आ चुका है। चिंतनीय बात यह है की बेतिया जैसे छोटे शहर में भी सट्टेबाजी ने अपने पांव पसार लिए हैं।
यह ज्यादा पुरानी बात नहीं है की पिछले आईपीएल के दौरान नगर थाना ने उत्तरवारी पोखरा के समीप से चार लोगों को सट्टेबाजी के जुर्म में गिरफ्तार किया था और सट्टेबाजी के रैकेट का भंडाफोड़ किया था। किंतु सूत्रों के हवाले से खबर आई है की वर्ल्ड कप की शुरुआत के साथ ही बेतिया में सट्टेबाजी के दौर की शुरुआत हो चुकी है। हमारे प्रमुख संवाददाता को एक कॉल रिकॉर्डिंग प्राप्त हुई है जिसमें दो लोग सट्टेबाजी से संबंधित बातचीत कर रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक बात करने वाले की पहचान तीन लालटेन निवासी कृष्णा कुमार के रूप में हुई है। बातचीत के दौरान यह भी मालूम चला की उक्त शख्स आईपीएल के दौरान भी सट्टेबाजी करवाता था, और अब वर्ल्ड कप के दौरान भी वह लोगों के पैसे सट्टेबाजी में लगाता है। साथ में अभी खुलासा हुआ की उसने सट्टेबाजी के अपनेेेे पैसे निकलवाने के लिए मारपीट केेेे लिए लड़के भी भेजें थे।
मालूम हो कि पब्लिक गैंबलिंग एक्ट 1867 के के मुताबिक सट्टेबाजी कराने वाले पर कम से कम ₹10000 का जुर्माना एवं कम से कम 6 महीने की सजा का प्रावधान है।
जानकारी मिलने तक उक्त व्यक्ति के नाम पर एफआईआर दर्ज नहीं हुई थी लेकिन हम इस खबर से जुड़ी हर जानकारी आप तक पहुंचाते रहेंगे, साथ ही बेतिया में हो रही सट्टेबाजी से जुड़ी हर खबर आप को देते रहेंगे।
पढ़ने के लिए धन्यवाद!

कृपया हमें बताएं कि आप इस मुद्दे के बारे में कैसा सोचते हैं?
आपके विचारों को जानकर हमें खुशी मिलेगी, इससे हमें खुद को सुधारने में भी मदद मिलेगी।
Please Like, Comment and Share.

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.