दुनिया के सबसे बड़े लिफ्ट सिंचाई प्रोजेक्ट कालेश्वरम का उद्घाटन, 80 हजार करोड़ रु. है लागत
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
हैदराबाद. मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव ने शुक्रवार को 80 हजार करोड़ रु के कालेश्वरम लिफ्ट सिंचाई प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया। यह दुनिया की सबसे बड़ी मल्टी-स्टेज लिफ्ट सिंचाई परियोजना है। इस परियोजना के तहत गोदावरी नदी का पानी समुद्रतल से 100 मीटर लिफ्ट कर मेडिगड्डा बांध तक पहुंचाया जाएगा।यहां से पानी को 6 स्टेज तक लिफ्ट किया जाएगा और कोंडापोचम्मा सागर पहुंचाया जाएगा, जिसकी ऊंचाई 618 मीटर है।
तेलंगाना के जयशंकर भुपलपल्ली जिले के मेडीगड्डा में हुए इस लोकार्पण के मौके पर आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के राज्यपाल ईएसएल नरसिम्हा, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और आंध्र के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी भी मौजूद थे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं