आईसीसी ने बांग्लादेश के खिलाड़ी की तुलना रोनाल्डो से की, सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
लंदन. फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो अपने खेल के लिए दुनियाभर में लोकप्रिय हैं। गोल करने के बाद उनके जश्न मनाने का तरीका भी लोगों के बीच मशहूर है। विश्व कप में गुरुवार को बांग्लादेश के तेज गेंदबाज सौम्य सरकार ने ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरॉन फिंच का विकेट लेने के बाद रोनाल्डो के तरीके से ही जश्न मनाया। इस पर आईसीसी ने उनके फोटोज को रोनाल्डो के साथ पोस्ट कर लिखा, 'सेपरेटेड एट बर्थ' यानी जन्म में एक-दूसरे से बिछड़ेभाई।
Separated at birth?#CWC19 | #RiseOfTheTigers | #AUSvBAN pic.twitter.com/rLaVPm5HWZ
— Cricket World Cup (@cricketworldcup) June 20, 2019
इस पर सोशल मीडिया में आईसीसी और सौम्य सरकार का मजाक उड़ना शुरू हो गया। रोनाल्डो के फैंस ने तो आईसीसी से इस पोस्ट को डिलीट करने तक की अपील कर दी।कई समर्थकों ने आईसीसी को इस पर ट्रोल किया।
ट्विटर पर एक यूजर हेमंत ने कहा, "यह कुछ ज्यादा नहीं हो गया।" वहीं एक बांग्लादेशी यूजर ने भी पोस्ट को डिलीट करने की अपील कर दी। इस पर लोगों ने लिखा कि रोनाल्डो की इस बेइज्जती को बांग्लादेशी लोग भी बर्दाश्त नहीं कर पा रहे। एक अन्य यूजर ने मीम में लिखा, ''अब घोड़ों की रेस में गधे भी दौड़ेंगे।"
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं