मियोशी के दो गोल की बदौलत टूर्नामेंट की गेस्ट टीम जापान ने उरुग्वे को 2-2 से ड्रॉ पर रोका

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

रियो डि जेनेरियो. कोपा अमेरिका कप मेें इस साल जीत की बड़ी दावेदार मानी जा रही उरुग्वे को गुरुवार को जापान के खिलाफ ड्रॉ से संतोष करना पड़ा। एशियाई गेस्ट टीम के शानदार प्रदर्शन की बदौलत डिएगो गॉडिन की कप्तानी वाली टीम को मैच के आखिर तक संघर्ष करना पड़ा। उसके दो गोल में से पहला सुआरेज की पेनाल्टी पर आया। हालांकिपेनाल्टी देने के लिए रिव्यू सिस्टम (वीएआर) इस्तेमाल करने के रेफरी के फैसले पर विवाद हो रहा है।

जापान के लिए उसके स्टार खिलाड़ी कोजी मियोशी ने दो गोल किए। उन्होंने पहले 25वें मिनट में गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद सेकंड हाफ के 59वें मिनट में उन्होंने उरुग्वे के डिफेंस को छकाते हुए दूसरा गोल दाग दिया। हालांकिउरुग्वे के हॉस जिमेनेज ने 66वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को गेस्ट टीम के खिलाफ उलटफेर से बचा लिया।

ग्रुप टेबल में टॉप पर उरुग्वे

उरुग्वे ने इससे पहले पिछले चार मैचों को तीन या उससे ज्यादा गोल के अंतर से जीता था,लेकिन जापान के खिलाफ उसके लगातार बेहतर प्रदर्शन पर ब्रेक लगा है। मैच के बाद सुआरेज ने कहा कि हमने कईगलतियां कीं और अब इन्हें ठीक करना होगा। उरुग्वे गुप सी में फिलहाल चार पॉइंट्स के साथ टॉप पर है। डिफेडिंग चैम्पियन चिली के अभी तीन पॉइंट्स हैं। उसका अगला मैच इक्वाडोर के खिलाफ शुक्रवार को है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Copa America Cup: Japan plays 2-2 draw against strong Uruguay
Copa America Cup: Japan plays 2-2 draw against strong Uruguay
Copa America Cup: Japan plays 2-2 draw against strong Uruguay
Copa America Cup: Japan plays 2-2 draw against strong Uruguay

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.