नहर में बारातियों से भरी पिकअप गिरी; 22 बचाए गए, 7 बच्चे लापता
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
लखनऊ.उत्तरप्रदेश की राजधानीलखनऊ में गुरुवार तड़केबारातियों से भरीएकपिकअपनहर में गिर गई। इसमें सवार29 लोगों में 22 को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। 7 बच्चे अभी लापता हैं। उनकी तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है। हादसा लखनऊ-रायबरेली बॉर्डर पर नगराम गांव के पास हुआ।
लखनऊ रेंज के आईजी एसके भगत ने बताया कि गुरुवार तड़के पिकअप में बैठकर बारातीनगराम से लौट रहे थे।दाईं तरफ मोड़ था, लेकिन ड्राइवर ने बाईं तरफ पिकअप मोड़ दी। इससेवह इंदिरा नहर में जा गिरी। बस में महिलाएं और बच्चोंसमेत 29 लोग थे।
हादसे के बाद बारातियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पिकअप सवार लोगों को बचाया। कुछ देर बाद पुलिस और एनडीआरएफ की टीम भी मौके पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया।घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया। उन्होंने घायलों को समुचित इलाज की व्यवस्थाके निर्देश दिए हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं