बर्फीले पहाड़ों से लेकर समुद्र में तैनात युद्धपोत तक मनाया गया योग दिवस, देखें तस्वीरें

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

नेशनल डेस्क. पांचवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आज (21 जून) को दुनियाभर में मनाया जा रहा है। इस बार इसे 'योगा फोर हार्ट' (दिल के लिए योग) थीम पर मनाया जा रहा है। इस दौरान सब जगह योग से जुड़े आयोजन हो रहे हैं, जिनमें लोगों को योगाभ्यास के लाभ बताते हुए उसे करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। खासकर भारत और विश्व के अन्य देशों में रहने वाले भारतीयों में तो इसे लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। भारत में इस साल 'योग दिवस' का मुख्य समारोह रांची में हुआ, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए। इससे पहले 2015 में नई दिल्‍ली में, 2016 में चंडीगढ़ में, 2017 में लखनऊ में और 2018 में देहरादून में ये आयोजन हुआ था। मोदी इन सभी कार्यक्रमों में शरीक हुए थे। इस मौके पर लोगों ने सुबह उठकर योगाभ्यास किया और उसके फोटोज अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किए। संयुक्त राष्ट्र ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर योग दिवस से जुड़े फोटोज शेयर किए।

सिक्किम में 19 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित दोर्जिला में योगाभ्यास करते ITBP के जवान

मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया पर हुए आयोजन में फिल्म एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी भी पहुंचीं

उत्तरी लद्दाख में 18 हजार फीट की ऊंचाई पर -20 डिग्री सेल्सियस तापमान में योग करते ITBP के जवान

डॉग स्क्वॉड के साथ योगाभ्यास करते हुए सेना के जवान

अरुणाचल प्रदेश के लोहितपुर की दिगारू नदी में योग करते ITBP की 9वीं बटालियन के जवान

लद्दाख में 17 हजार फीट की ऊंचाई पर योगाभ्यास करते हुए ITBP के जवान

अफगानिस्तान में योग करते हुए लोग

हिमालय से लेकर समुद्र के पानी तक योगाभ्यास करते हुए भारतीय सेना के जवान

चेन्नई में स्कूली बच्चों ने वर्ल्ड कप ट्रॉफी का आकार बनाकर योग किया और भारतीय टीम को बधाई दी

ऑस्ट्रेलिया के भारतीय दूतावास में योग दिवस पर कार्यक्रम हुआ

सऊदी अरब के भारतीय दूतावास में योग दिवस कार्यक्रम हुआ

गुजरात के मुख्यमंत्री दिनेश रुपाणी ने भी योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने नांदेड़ में बाबा रामदेव के साथ योगाभ्यास किया

सियाचीन में योगाभ्यास करते हुए भारतीय सेना के जवान

बंगाल की खाड़ी में INS रणवीर पर योगाभ्यास करते हुए जवान

गुरुग्राम में सीमासुरक्षा बल के जवानों ने घोड़े की पीठ पर खड़े होकर योग किया

हिमालय की बर्फीली चोटियों पर योग करते हुए भारतीय सेना के जवान

पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने योग दिवस पर इस फोटो को शेयर किया

फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने अपनी योग प्रशिक्षक के साथ फोटो शेयर कर 'योग दिवस' की बधाई दी

अक्षय कुमार ने अपनी मां की योग करते हुए तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि 75 साल की उम्र में घुटने की सर्जरी होने के बाद भी वे योग करना नहीं भूलतीं

फिल्म एक्ट्रेस पायल रोहतगी ने भी योग किया



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Photos OF International Yoga Day Diwas 2019 Celebrations; PM Narendra Modi, Indian Army ITBP soldiers, Devendra Fadnavis

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.