चाउमीन खाने के बाद 3 साल के बच्चे के फेफड़े फटे, डॉक्टर बोले- स्वाद के लिए मिलाया जाने वाला एसिड जानलेवा

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

यमुनानगर.सड़क के किनारे स्टॉल पर बिक रही चाउमीन जानलेवा हो सकती है। यमुनानगर में पिछले दिनों चाउमीन खाने के बाद तीन साल के उस्मान के दोनों फोफड़े फट गए। शरीर भी अचानककाला पड़ गया। परिजन उसे अस्पताल ले गए तो डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर बमुश्किल जान बचाई। डॉक्टरों का कहना है कि चाउमीन में स्वाद के लिए खतरनाकएसिड का इस्तेमाल सेहत के लिए खतरनाक है।

बच्चे के पिता मंजूर हसन ने बताया कि चाउमिन खाने के कुछ देर बाद ही बेटे उस्मान की हालत बिगड़ गई थी। उसे सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। कई प्राइवेट अस्पतालों से जवाब मिलने के बाद वे उसे गाबा अस्पताल में लाए। अस्पताल के डॉ. निखिल बंसल और डॉ. बीएस गाबा ने उस्मान को आईसीयू में भर्ती कर उसका इलाजशुरू किया।

इलाज के दौरान बच्चे को कार्डियक अरेस्ट आया

एक्सरे रिपोर्टमें सामने आया है कि उस्मान केदोनों फेंफड़े फट चुके हैं। डॉक्टरों ने उसे वेंटीलेटर पर रखा है। फेंफड़ों का ऑपरेशन कर चेस्ट ट्यूबडाली गई। इलाज के दौरान उसे एक बार कार्डियक अरेस्ट भी आया। 16 दिन से अस्पताल में भर्ती बच्चे की हालत अब खतरे से बाहर है।

लिवर-किडनी को नुकसान पहुंचाता है एसिड

उस्मान का इलाज करने वाले डॉ. बीएस गाबा औरडॉ. निखिल बंसल ने बताया किचाउमीन में स्वाद के लिए खतरनाक एसिड का इस्तेमाल काफी नुकसानदेह है। इस एसिड से न केवल फेफड़ों को नुकसान पहुंचता हैबल्कि कई बार लिवर औरकिडनी डैमेज होने का भी खतरा होता है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Shortly after eating chaumini lungs of 3 year old child broke in yamunanagar haryana

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.