भारत-अफगानिस्तान मैच थोड़ी देर में, चौथी जीत पर टीम इंडिया की नजर

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

साउथैम्पटन.वर्ल्ड कप के 28वें मैच मेंशनिवार को भारत और अफगानिस्तान की टीमें में आमने-सामने होंगी। अंक तालिका में भारतीय टीम चौथे और अफगान टीम 10वें स्थान पर है। दोनों टीमें इंग्लैंड के मैदान पर पहली बार आमने-सामने होंगी। टीम इंडिया 4 मैच में 3 जीत चुकी है। एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था। टीम की नजर चौथी जीत पर होगी। वहीं, अफगानिस्तान की टीम 5 मैच में एक भी नहीं जीत सकी। उसे पहली जीत की तलाश है।

भारत v/s अफगानिस्तान हेड टू हेड
दोनों टीमों के बीच अब तक कुल सिर्फ 2 मैच हुए। इनमें भारतीय टीम को एक में जीती। एक मैच टाई रहा। भारत-अफगानिस्तान का पहला मुकाबला 2014 में खेला गया था। तब भारतीय टीम 8 विकेट से जीती थी। इसके बाद पिछले साल एशिया कप में दूसरा मुकाबला हुआ। उसे अफगानिस्तान की टीम टाई कराने में सफल रही थी।

दोनों टीमें
भारत :विराट कोहली (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, शिखर धवन, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, भुवनेश्वर कुमार, हार्दिक पंड्या, लोकेश राहुल, मोहम्मद शमी, विजय शंकर, रोहित शर्मा, कुलदीप यादव।

अफगानिस्तान :गुलबदीन नइब (कप्तान), आफताब आलम, असगर अफगान, दौलत जादरान, हामिद हसन, हसमतउल्ला शाहिदी, हजरतउल्ला जजाई, मोहम्मद नबी, मोहम्मद शहजाद, मुजीब उर रहमान, नजीबुल्ला जादरान, नूर अली जादरान, रहमत शाह, राशिद खान, समीउल्ला शिनवारी।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
India vs Afghanistan: ICC Cricket World Cup 2019 Match 28th Live Updates Of India vs Afghanistan At Southampton

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.