जापान में शादी करने के इच्छुक 47% सिंगल लोगों को उनका मनपसंद पार्टनर नहीं मिल रहा
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
टोक्यो. जापान इन दिनों एक अजीबोगरीब समस्या से जूझ रहा है। यहां शादी करने के इच्छुक करीब 47% सिंगल लोगों को उनका मनपसंद पार्टनर नहीं मिल रहा। एक सरकारी सर्वे में यह बात सामने आई है। हालांकि सर्वे में यह भी कहा गया है कि ऐसे 61.4% लोग अपनी स्थिति में सुधार के लिए कोई सकारात्मक कदम भी नहीं उठा रहे।
यह रिपोर्ट उस वक्त सामने आई है जब जापान निम्न जन्मदर की समस्या से भी जूझ रहा है। देश में 1899 के बाद अब सबसे कम जन्मदर रिकॉर्ड की गई है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं