पिछले आम चुनाव में कम मतदान हुआ था, 2020 में लोग मॉल और सुपरमार्केट से भी वोट डाल सकेंगे
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
वेलिंगटन. न्यूजीलैंड में लोग अब सुपरमार्केट में ब्रेड और दूध खरीदते हुए वोट भी डाल सकेंगे। पिछले आम चुनाव में देश में कम मतदान हुआ था, जिसके बाद सरकार ने नया कानून बनाया है। लोग अब दुकानों और मॉल में बैलेट बॉक्स के जरिए वोटिंग कर सकेंगे। नए प्रस्ताव की घोषणा इसी हफ्ते हुई है। नए कानून के तहत एक ही दिन में रजिस्ट्रेशन कराकर मतदान किया जा सकेगा।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं