धवन-भुवनेश्वर के बाद विजय शंकर भी चोटिल, नेट प्रैक्टिस के दौरान पैर पर लगी बुमराह की गेंद
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
साउथैम्पटन. टीम इंडिया के ऑलराउंडर विजय शंकर पैर की उंगली में चोट के कारण गुरुवार को अभ्यास सत्र में हिस्सा नहीं ले पाए। वे वर्ल्ड कप के दौरान चोटिल होने वाले भारत के तीसरे खिलाड़ी हैं। इससे पहले शिखर धवन और भुवनेश्वर कुमार चोटिल हो चुके हैं। धवन तो अंगूठे में चोट के कारण टूर्नामेंट से ही बाहर हो गए। उनकी जगह ऋषभ पंत को टीम में शामिल किया गया। वहीं, भुवनेश्वर एड़ी में चोट के कारण 2 मैच से बाहर हो चुके हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं