इंदौर में भाई ने गर्भवती बहन की गोली मारकर हत्या की, दूसरी जाति में शादी से नाराज था
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
इंदौर. यहां एक नाबालिगभाई ने गर्भवती बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि बहन ने परिवार के खिलाफ जाकरलव मैरिज की थी। दूसरी जाति में शादी करने की वजह से भाई बहन से नाराज था।युवती 6 महीने कीगर्भवती थी।
घटनाबेटमा थाना क्षेत्रके रावद गांव की है। बताया जा रहा है किशनिवार सुबह शुभम जाट और कार्तिक अपनी बहन बुलबुल के ससुराल पहुंचे। उनके साथ 10-12 लोग थे। वह बहन के दूसरी जाति में शादी करने से काफी नाराज था। ससुराल पहुंचकर वह विवाद करने लगा। बहन उसे समझाने आई तो उसने जेब से पिस्टल निकालकर सिर पर गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर सब चौंक गए। ससुराल वाले बुलबुल को लेकर निजी अस्पताल पहुंचे। यहां से उसे एमवाय रैफर कर दिया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कोर्ट से पति केसाथ रहने का मिला था आदेश
बुलबुल के पति कुलदीप ने बताया कि वह और उसकी पत्नी अलग-अलग जातिसे थे। दोनों में प्यार हुआ। फिर उन्होंने लव मैरिज कर ली। कुछ समय बाद बुलबुल के परिजन उसे अपने साथ ले गए। इसके बाद उसने कोर्ट की शरण ली और कुछ महीने पहले कोर्ट ने बुलबुल को उसके साथ भेजने का आदेश दिया।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं