विदेश मंत्रालय ने कहा- एच-1बी वीजा मामले में भारत के लिए अधिकतम राहत सुनिश्चित करेंगे
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
वॉशिंगटन. अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो अगले हफ्ते भारत दौरे पर आएंगे। विदेश विभाग के अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि पोम्पियो यात्रा के दौरान एच-1बी वीजा मामले में भारत के लिएअधिकतम राहत सुनिश्चित करेंगे। एच-1बी वीजा भारतीय आईटी प्रोफेशनल्स के बीच लोकप्रिय है।
यह गैर-प्रवासी वीजा है,जो अमेरिकी कंपनियों को तकनीकी विशेषज्ञ के रूप में विदेशी कर्मचारियों को रखने की अनुमति देता है। पिछले दिनों खबरें आईथीं कि अमेरिका उन देशों के लिए वीजा संख्या को सीमित करने पर विचार कर रहा है, जो विदेशी कंपनियों को स्थानीय स्तर पर डेटा स्टोर करने के लिए मजबूर करते हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं