पहली बार हम आपको बता रहे हैं वो योगा टिप्स जिन्हें आप 3 से 5 मिनट में घर या ऑफिस में कर सकते हैं
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
भागदौड़ भरी दिनचर्या में सेहत के लिए वक्त निकालना मुश्किल होता जा रहा है। खासकर बड़े शहरों में युवाओं का ज्यादातर समय दफ्तर में बीत रहा है। बढ़ते तनाव और काम के दबाव में सेहत से जुड़ी कई परेशानियां सामने आ रही हैं। योग में कुछ आसन ऐसे हैं जो सामान्य तौर पर बैठे-बैठे किसी भी समय आसानी से किए जा सकते हैं। आप दफ्तर में बैठें हों या घर पर रहें, तीन से पांच मिनट का समय निकालकर इन आसनों के जरिए आप खुद को तनाव और थकान से दूर रख सकते हैं। ये आसन ऐसे हैं, जिन्हें आप कहीं भी कर सकते हैं। सुबह बिस्तर से उठने से पहले और उसके बाद भी कुछ आसन किए जा सकते हैं। विश्व योग दिवस पर भास्कर प्लस ऐप आपको ऐसे ही आसानों के बारे में बता रहा है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं