केरल रोज 20 लाख लीटर पानी देने को तैयार, इस पर तमिलनाडु सरकार आज फैसला लेगी
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
चेन्नई/तिरुवनंतपुरम.केरल ने जलसंकट से जूझ रहे तमिलनाडु को रोज 20 लाख लीटर पानी भेजने की पेशकश की, लेकिन पड़ोसी राज्य ने अब तक इस पर कोई फैसला नहीं लिया है। मुख्यमंत्री पिनरई विजयन के कार्यालय की ओर से गुरुवार को यह जानकारी दी गई। राजधानी चेन्नई में लोगों को पेयजल के लिए घंटों मशक्कत करनी पड़ रही है। टैंकरों से पानी लेने के लिएटोकन बांटने पर हाईकोर्ट ने सरकार से जवाब मांगा है।
विजयन ने फेसबुक पोस्ट में लिखा, ''हमारे प्रस्ताव के जवाब में तमिलनाडु ने कहा है कि हमारे पास पर्याप्त मात्रा में पानी है। ऐसे में केरल की अतिरिक्त मदद की जरूरत नहीं है।'' उधर, तमिलनाडु के स्थानीय प्रशासन मंत्री एसपी वेलुमनी नेकेरल से कहा कि केरल से मदद ली जाए या नहीं इस पर मुख्यमंत्री शुक्रवार कोफैसला लेंगे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं