कुल्लू के पास 500 फीट गहरी खाई में बस गिरी,15 यात्रियों की मौत
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
कुल्लू. हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में गुरुवार कोएक निजीबस 500 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में अब तक 15 यात्रियों की मौत हो गई। जबकि 25 से ज्यादा लोग गंभीर हैं। पुलिस और प्रशासन की टीम कारेस्क्यू अभियान जारी।हादसाकुल्लू में बंजर इलाके के भेउट मोड़ पर हुआ।
कुल्लू एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि बस में करीब 50 यात्री सवार थे।बस कुल्लू से गाड़ागुशैणी के लिए जा रही थी। एकमोड़ परबस करीब 500 फीटनीचे खाई में पलट गई। जहां हादसा हुआ वहां नदी भी है। ऐसे में रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्क्त आ रही है।घायलों कोपीठ पर लाद कर बाहर लाया जा रहा है।
रिपोर्ट के मुताबिक यह हादसा करीब 4 बजे हुआ। रास्ते का यह मोड़ खतरनाक है। वहां बस को पीछे लेजाकर ही घुमाया जा सकता है। इसी कोशिश में बस खाई में गिर गई। खाई के पास नदी भी है। 48 सीटों वाली इस बस में करीब 60 लोग सवार थे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं