कांग्रेस नेता खुर्शीद बोले- चुनाव में मोदी की सुनामी ने सबकुछ बहा दिया, लेकिन हम जिंदा बच गए

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

नई दिल्ली.लोकसभा चुनाव में कांग्रेस कोे मिली हार पर शनिवार को पार्टी के दो बड़े नेताओं ने बयान दिए। पूर्व मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सुनामी में सबकुछ बह गया, लेकिन हम बच गए। दूसरी ओर, एम वीरप्पा मोइली ने कर्नाटक में पार्टी की हार के लिए मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी और मंत्रियों को जिम्मेदार ठहराया।

मोइली ने कुमारस्वामी के गांव-गांव जाकर रुकने के अभियान की आलोचना की। उन्होंनेकहा कि मुख्यमंत्री को कैबिनेट मीटिंग बुलाकर हार पर चर्चा करनी चाहिए। राज्य में जेडीएस-कांग्रेस सरकार है और कुछ दिनों लगातार गठबंधन में दरार की खबरें आ रही हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
modi tsunami swayed all away loksabha election says congress leader salman khurshid

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.