ईडी ने हलफनामे में कहा- भगोड़े चौकसी ने कभी भी जांच में सहयोग नहीं किया
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
मुंबई. ईडी ने शनिवार को मुंबई कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया। ईडी ने कहा कि मेहुल चौकसी ने कभी भी जांच में सहयोग नहीं किया है। उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया जा चुका है। इंटरपोल उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर चुका है। वह वापसी से भी इनकार कर चुका है। वह एक भगोड़ा है।
दरअसल पिछली बार चौकसी ने कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर कहा था कि जांच एजेंसियां गलत कह रही हैं कि मैं जांच में सहयोग नहीं कर रहा हूं। मैं तो पूरा सहयोग करने के लिए तैयार हूं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं