नौसेना के निर्माणाधीन युद्धपोत में आग लगी, दम घुटने से एक की मौत
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
मुंबई. नौसेना केनिर्माणाधीन युद्धपोत मेंशुक्रवार शाम आग लग गई। घटना महाराष्ट्र के माझगांव शिपयार्ड में हुई। फायर ब्रिगेड चीफ पीएस रहंगदले ने बताया कि शाम 5.44 बजे निर्माणाधीन युद्धपोत आईएनएस विशाखापट्नम में आग लगी। युद्धपोत पर धुंआ फैल गया। दुर्भाग्यवश एक मजदूर की दम घुटने से मौत हो गई जबकि कुछ मजदूर घायल हुए।
चीफ रहंगदले ने बताया कि आग जहाज कीदूसरीऔर तीसरी छत तक पहुंच गई थी।फायर फाइटर्स ने शाम सात बजे तकआग पर काबू पा लिया था।हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पायाहै। हमारी प्राथमिकता जल्दी से आग को बुझाना थाताकि कम से कम नुकसान हो।
घटना की जांच के आदेश दिए जा चुके हैं। यह जहाज प्रोजेक्ट 15 बी का फर्स्ट क्लास युद्धपोत है। केवल मझगांव शिपयार्ड में ही युद्धपोत बनाने की सुविधा है। विशाखापट्नम युद्धपोत इस श्रेणी का सबसे बड़ा पोत है। इसका निर्माण अप्रैल 2015 में शुरू हुआ था।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं