मेजबानी के लिए तैयार रांची, मोदी 28 हजार लोगों के साथ करेंगे योग
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
रांची. पांचवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की मेजबानी के लिए रांची पूरी तरह तैयार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रभात तारा मैदान में शुक्रवार सुबह 28 हजार लोगों के साथ योग करेंगे। वे गुरुवार रात ही यहांपहुंचे। मोदी के साथ योग करने के लिए करीब 40 हजार लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। संख्या ज्यादा होने के चलते 12 हजार लोगों के लिए नजदीक स्थित दूसरे मैदान में योग करने की व्यवस्था की गईहै।इस बार योग दिवस की थीम है-योगा फॉर हार्ट।
प्रभात तारा मैदान में मोदी के अलावा राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री रघुवर दास व केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपाद येसो नाइक मौजूद रहेंगे। मोरारजी देसाई नेशनल स्कूल ऑफ योग के निदेशक डॉ. ईश्वर वी वसवारड्डी कार्यक्रम में योग कराएंगे।
28 स्कूलों के बच्चे होंगे शामिल
- 28 स्कूलों के 2600 बच्चे भी इसकार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। प्रभात तारा मैदान में हर प्रतिभागी को योग के लिए 24 स्क्वायर फीट की जगह मिलेगी। 12 हजार लोग नजदीकी जेएससीए स्टेडियम व संत थॉमस स्कूल में योग करेंगे।
- कार्यक्रम स्थल पर जगह-जगह स्क्रीन लगाए गए हैं। मंच भी इस तरह से डिजाइन किया गया है कि अधिकांश प्रतिभागी प्रधानमंत्री को देख सकेंगे।
- सुरक्षा के लिहाज से मैदान में 100 से अधिक सीसीटीवी लगाए गए हैं। कार्यक्रम स्थल के आसपास धारा-144 लागू कर दी गई है। करीब 4 हजार जवानों को तैनात किया गया है।
- इससे पहलेअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य समारोह2015 में नई दिल्ली में, 2016 में चंडीगढ़ में, 2017 में लखनऊ में और 2018 में देहरादून में आयोजित किया गया था। मोदी सभी कार्यक्रमों में शरीक हुए थे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं