सेंसेक्स 489 अंक चढ़कर 39600 के ऊपर बंद, जेट एयरवेज के शेयर में 123% उछाल
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
मुंबई. शेयर बाजार में गुरुवार को जोरदार तेजी आई। सेंसेक्स 488.89 अंक की बढ़त के साथ 39,601.63 पर बंद हुआ। निफ्टी की क्लोजिंग 140.30 प्वाइंट ऊपर 11,831.75 पर हुई। जेट एयरवेज के शेयर में 123% उछाल आया। बीएसई पर शेयर 73.80 रुपए पर और एनएसई पर 73.55 रुपए पर बंद हुआ।
इंडसइंड बैंक के शेयर में 4% तेजी
सेंसेक्स के 30 में से 27 और निफ्टी के 50 में से 43 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। यस बैंक के शेयर में 12% उछाल आया। इंडसइंड बैंक 4% और सन फार्मा 3.5% फायदे में रहा। आईसीआईसीआई बैंक और बजाज ऑटो में 3-3 फीसदी उछाल आया।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं