भाटपारा में दो गुटों के बीच फायरिंग, एक की मौत; धारा 144 लागू

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

बैरकपुर. पश्चिम बंगाल के भाटपारा और जगतदल इलाके में प्रशासन ने धारा 144 लगा दी है। यहां गुरुवार को दो समूहों के बीच हुई हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हैं। मृतक की पहचान रामबाबू शॉ के रूप में हुई।


झगड़े के दौरान दोनों समूहों ने एक-दूसरे पर बम फेंके और फायरिंगभी की। गृह सचिव ने बताया कि हालात स्थिर करने के लिए पुलिस को सभी जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लेने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। घायलों को इलाके में मौजूद अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पश्चिम बंगाल सरकार के गृह सचिव ए. बंदोपाध्याय ने कहा- इलाके में कुछ असामाजिक तत्व सक्रिय हो गए हैं। आपराधिक प्रवृत्ति के कुछ बाहरी लोग भी इनके साथ आकर मिल गए हैं। सरकार इस मामले को गंभीरता से ले रही है।

चुनाव के दौरान भी हुई थी हिंसा

यह वही इलाका है जहां लोकसभा चुनाव के दौरान राष्ट्रीय पार्टियों के बीच विवाद देखने को मिले थे। पूर्व में हुई हिंसा को ध्यान में रखते हुए फैसला लिया गया था किभाटपारा में नया पुलिस स्टेशन बनाया जाए ताकि कानून-व्यवस्था को नियंत्रण में लाया जा सके। अभी यह शुरू नहीं हो पाया है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Bhatpara, West Bengal Violence unstoppable, Section 144 Rule imposed In West Bengal Bhatpara After clashes

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.