150 जगह की मिट्‌टी से 150 कलाकारों ने तैयार किए 3870 कुल्हड़, इनसे दीवार पर बनाए गए बापू

http://bit.ly/2MH3y8r

नई दिल्ली.महात्मा गांधी के 150वीं जयंती वर्ष को नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) और खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग ने अलग ढंग से मना रहा है।दोनों ने मिलकर एनडीएमसी के मुख्यालय पर 150 जगहों से लाई गई मिट्‌टी से 3870 कुल्हड़ बनाए और फिर एक दीवार पर महात्मा गांधी की प्रतिमा बनाई।

इस दीवार को 150 कलाकारों ने तैयार किया है। यह दीवार 150 वर्ग मीटर की है।मिट्टी जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, एमपी, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र औरतमिलनाडु आदि राज्याें से लाई गई है। गुरुवार को इसका उद्घाटन उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू ने किया। नायडू ने कहा कि यह वास्तव में कलाकारों द्वारा गांधीजी को समर्पित की गई एक सच्ची श्रद्धांजलि है। इस कलाकृति के नीचे गांधीजी का अमर वाक्य 'मेरा जीवन ही मेरा संदेश है' भी लिखा गया है।

aa



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
दीवार पर महात्मा गांधी की प्रतिमा बनाई गई।
उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू ने उद्धाटन कार्यक्रम के दौरान यहां आए कुम्हारों से बात की और उनकी कला को भी करीब से देखा।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.