साउथ अफ्रीका के सेनेगल से अरेस्ट हुआ गैंगस्टर रवि पुजारी, 200 से ज्यादा क्रिमिनल केसेज में है वॉन्टेड, पुलिस ने बताया कैसे अंडरवर्ल्ड सरगना तक पहुंची टीम

http://bit.ly/2DOVMX0

बेंगलुरु. गैंगस्टर रवि पुजारी को साउथ अफ्रीका में सेनेगल से अरेस्ट किया गया है। पुजारी 200 से ज्यादा क्रिमिनल केसेज में वॉन्टेड है। उसे सेनेगल की राजधानी डकार में एक नाई की दुकान से 21 जनवरी को अरेस्ट किया गया, जिसकी जानकारी अब सामने आ रही है। कर्नाटक के सीएम ऑफिस से दी गई जानकारी के मुताबिक, इस गैंगस्टर को पकड़ने के लिए काफी सतर्कता बरती गई। सेनेगल से तीन बसों में पुलिस टीम पहुंची और उसे चारों ओर से घेरकर पकड़ा गया।

अफ्रीका में फैला रखा है कारोबार
- अफ्रीका में पुजारी ने अपना अच्छा कारोबार फैला लिया था। उसकी कई अफ्रीकी देशों में रेस्टोरेंट की चेन चल रही है। इसमें बुर्किना फासो, आइवरी कोस्ट और हुएना जैसे देश शामिल हैं।
- कर्नाटक पुलिस के मुताबिक, आइवरी कोस्ट में रवि पुजारी के रहने के दौरान उसके बारे में कुछ जानकारियां मिली थीं लेकिन फिर वो अचानक गायब हो गया।
- हालांकि, इंटेलिजेंस एजेंसी, कर्नाटक पुलिस और गुजरात एटीएस लगातार अफ्रीकी अथॉरिटी के कॉन्टैक्ट में थी। उनकी लगातार पुजारी पर नजर थी।
- टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक, कर्नाटक के एडीजी (इंटेलिजेंस) अमर पांडे को सारी प्रक्रिया पूरी कर पुजारी को डकार से लाने की जिम्मेदारी सौंपी थी।
- सेनेगल में पुजारी के होने की खबर मिलने के बाद कर्नाटक पुलिस ने डकार में भारत के राजदूत राजीव कुमार को अलर्ट किया। इसके बाद उन्होंने इस मामले को आंतरिक मंत्रालय के सामने उठाया।

गुजरात एटीएस का ये दावा
- गुजराज एटीएस के अफसर के मुताबिक, डकार में बसे गुजरातियों की मदद से पुजारी के बारे में जानकारी ली गई। पुजारी आमतौर पर चार आर्म्ड बॉडीगार्ड के साथ रहता है।
- अफसर ने बताया कि उन्होंने सेनेगल पुलिस की मदद ली और उन्हें उनकी पहचान के लिए कुछ डॉक्युमेंट्स उपलब्ध कराए।
- गुजरात एटीएस के अफसरों के मुताबिक, पुजारी ने बिजनसमैन, राजनेता और कई अन्य लोगों को पिछले कई साल में 75 से ज्यादा एक्टॉर्शन कॉल किए हैं।
- अफसर के मुताबिक, पुजारी ने गुजरात में अपने टारगेट से 50 करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम वसूली है। इतना ही नहीं, कुछ कारोबारियों से प्रॉटेक्शन मनी के तौर पर करोड़ों की डिमांड भी की थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.