यूक्रेन में भारतीय का अपहरण, विदेश मंत्री बोलीं- रिहाई के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे

http://bit.ly/2S4nN5L

नई दिल्ली.यूक्रेन में भारतीय नागरिक का अपहरण हाे गया है। अनुज गोयल नाम के इस भारतीय की रिहाई और सकुशल स्वदेश वापसी के लिए एक महिला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से गुहार लगाई है।

मदद मांगने वाली महिला ने विदेश मंत्री को ट्वीट किया है, "प्लीज भारतीय नागरिक अनुज गोयल को खोजने में मदद करें। यूक्रेन में 4 दिन पहले उनका घर के बाहर से अपहरण हो गया था। हम बहुत तनाव में हैं।' इसके बाद स्वराज ने कहा है कि भारत सरकार ने यूक्रेन की सरकार से उच्च स्तर पर इस मुद्दे पर बात की है और भारतीय नागरिक की रिहाई के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जाएगी। स्वराज ने कहा है कि उन्होंने इस बारे में यूक्रेन में भारतीय राजनयिक से बात की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का कहना है कि भारतीय नागरिक की रिहाई के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.