कश्मीर-हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बर्फबारी, गंगोत्री और श्रीनगर हाइवे बंद

http://bit.ly/2MHFMZP

शिमला/श्रीनगर. वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के कई इलाकों में शुक्रवार को बर्फबारी हुई। उत्तराखंड में भारी बर्फबारी के चलते सोनगढ़ में गंगोत्री हाइवे को बंद कर दिया। वहीं, लगातार दूसरे दिन बर्फबारी और लैंडस्लाइड के चलते जम्मू-कश्मीर हाइवे पर गुरुवार को बंद रहा। शुक्रवार को भी हाइवे से कई स्थानों पर बर्फबारी हटाने का काम किया जा रहा है।

शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर में डोडा, राजौरी और गुलमर्ग में भी बर्फबारी हुई। यहां बर्फबारी और जबरदस्त ठंड का दौर बना हुआ है। राज्य के यातायात अधिकारियों ने बताया कि बनिहाल सेक्टर में लैंडस्लाइड से बनिहाल और रामबन के बीच यातायात प्रभावित है। गुरुवार को रोड पर करीब 5 फीट बर्फ गिरी। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 24 घंटों में राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।

गुरुवार को जम्मू कश्मीर में हिमपात और दृश्यता कम होने के कारण श्रीनगर हवाईअड्डे पर आठ उड़ानों को रद्द करना पड़ा। इस महीने में पांचवीं बार यहां हवाई यातायात बाधित हुआ है।


उधर, उत्तराखंड में गंगोत्री हाइवे बंद होने के चलते करीब सैकड़ों की संख्या में वाहन फंस गए। बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन और स्थानीय प्रशासन युद्ध स्तर से हाइवे पर बर्फबारी को हटाने का काम कर रहे हैं। हिमाचल में पारा शून्य तक पहुंच गया, जिसके चलते उहल जिले की झील जम गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
हिमाचल प्रदेश के नवार वैली में शुक्रवार को भारी बर्फबारी हुई।
उत्तराखंड में सोनगढ़ जिले के पास गंगोत्री हाइवे बर्फबारी के चलते बंद कर दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.