संसद के बाहर केंद्रीय मंत्री के पीछे खड़ी थी ये बच्ची, करने लगी ऐसा काम कि वायरल हो रहा वीडियो

http://bit.ly/2G4qhdX
नेशनल डेस्क। बच्चों की मस्ती अलग ही होती है। फिर वो कहीं भी हो सकती है। ऐसा ही एक वीडियो संसद के बाहर का है। हुआ कुछ यूं किकेंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा शुक्रवार (एक फरवरी) को अंतरिम बजट के बाद मीडिया से बात कर रहे थे। सिन्हा के पीछे तब एक बच्ची खड़ी होकर मुंह बना रही थी। कैमरे की तरफ मुस्कुराते हुए वह अपनी जीभ बार-बार बाहर निकाल रखी थी, पर इस बात से मंत्री अनजान थे। सिन्हा का इंटरव्यू टीवी पर ऑन एयर होने के बाद कुछ लोगों ने बच्ची के मजाकिया हाव-भाव के फोटो और फुटेज सोशल मीडिया पर पोस्ट किए। देखते ही देखते वे वायरल हो गए। टि्वटर पर किसी ने बच्ची के बारे में पूछा, तो किसी ने इस घटना की तस्वीर को पिक्चर ऑफ द डे बताया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Jayant Sinha We have always presented a good budget and this year is no different.

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.