सीमांचल एक्सप्रेस की 9 बोगियां पटरी से उतरीं, कई लोग घायल

http://bit.ly/2TrDMYk

पटना. हाजीपुर में रविवार सुबह करीब 4 बजे बड़ा रेल हादसा हो गया। 12487 जोगबानी-आनंद विहार टर्मिनल सीमांचल एक्सप्रेसकी 9 बोगियां पटरी से उतर गईं। इसहादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर है।

हादसा हाजीपुर-बछवाड़ा रेलखंड के महनार और सहदोई बुजुर्गस्टेशन के बीच हुआ, जब ट्रेन के कोच पटरी से उतर गए। पटरी से उतरे कोचों मेंएस-8, एस-9, एस-10 औरी एसी (बी3) भी शामिल हैं।मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।

मामले की जानकारी मिलते ही सोनपुर और बरौनी से डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। सोनपुर रेलमंडल से अधिकारियों की टीम भी मौके पर पहुंचकरराहत और बचाव काम में जुट गई है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Five coaches of Seemanchal Express derailed in Vaishali

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.